Thursday, October 31, 2013

मुबारक हो सभी को खुशियों भरी दीवाली

सबके घर में लक्ष्मी आये
गणेश जी सबके घर में खुशिया लाये
और रहे सबके चहरे पर मुस्कान कभी न जाने वाली
मुबारक हो सभी को खुशियों भरी दीवाली ॥

दीवाली के साथ  साथ नववर्ष कि भी शुभकामनाये,
जीवन में सभी के खुशियों कि बसंत ऋतु आये ।
खिले उन्माद क पुष्प और महका दे जीवन कि हर डाली ,
आप सभी को मुबारक हो खुशियो भरी दीवाली  ॥

teenagers को उनके parents हर बात पर टोंके नहीं ,
दोस्तों के साथ घूमने से रोके नहीं ।
और दिला दे iPad और iPhone 5S  जैसी चीजे मँहगी  वाली,
मुंबरा को सभी teenagers  को खुशियो भरी दीवाली ।

girlfriend  मिल जाए उन लड़को को जो अकेले हो ,
जीवन हो जैसे खुशियो क मेले हो ।
और वोह सुन्दर सुशील , sexy  कन्या कभी न करे आपकी जेबें  खाली '
मुबारक हो सभी युवा बंधुओ को खुशियों भरी दीवाली ॥

लड़कियो को पूरी आजादी मिले
जीवन भर बात सुन सके ऐसा साथी मिले
सम्मान दे , shopping  कराये और पूजा करे लेकर हाथ में थाली ,
मुबारक हो सभी कन्याओ  को खुशियों भरी दीवाली ॥

बच्चे आपकी बाते माने
संस्कारो का महत्व पहचाने
अर्धांगिनी से झगड़ा न हो और प्यार करे दिल खोल के साली
मुबारक हो सभी विवाहित पुरुषो को खुशियों भरी दीवाली ॥

पति को खूब सारी jwellary  दिलवाये ,
office  से कभी घर देर से आये ।
बहु मिले आज्ञाकारी और drama  न करने वाली ,
मुबारक दो सभी विवाहित महिलायो को खुशियो भरी दीवाली ॥

बुजुर्गो को बीमारियां  न सताए ,
diabetes  और घुटनो का दर्द सही हो जाए ।
अपने वंश को फलता फूलता देख खुश रहे जैसे कोई बगिया का माली ,
मुबारक हो सभी सम्मानीय बुजुर्गो को खुशियो भरी दीवाली ॥

देश में अच्छी सरकार आये ,
जो देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करवाये ।
सबके देशवासियो के चहरो पर फिर से आये खुशियो कि लाली ,
मुबारक हो आपको खुशियो भरी दीवाली ॥

मेरे सारे ये सपने पूरे हो जाए ,
कोई भी न अधूरा रह जाए ।
खेतो में  लहलहाये गेंहू कि बाली .
कभी किसी के हाथ न रहे खाली,
देश में न हो कंगाली ,
और हर  दिन हम मनाये खुशियो भरी दीवाली  ॥